पत्नी को आखिरी मेल, दोस्तों को विदाई… फिर 250 फीट खाई में कूद गया IT इंजीनियर, फोन-मेल खंगाल रही पुलिस

engineer-rescue-1770969559

महाराष्ट्र के पुणे में एक 32 वर्षीय आईटी इंजीनियर ने पत्नी और दोस्तों को भावुक मेल भेजने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वीरेंद्र सिन्हा के रूप में हुई है, जो बाणेर स्थित एक आईटी कंपनी में काम करते थे। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

लोनावाला के लायंस पॉइंट से लगाई छलांग
जानकारी के मुताबिक इंजीनियर ने लायंस पॉइंट पर पहुंचकर करीब 250 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। गुरुवार तड़के उनकी कार वहां लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिसके बाद तलाश शुरू हुई। लोनावाला ग्रामीण पुलिस और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर नीचे से शव बरामद किया।

मौत से पहले भेजे थे मेल और मैसेज
पुलिस के अनुसार वीरेंद्र ने आत्महत्या से पहले पत्नी और दोस्तों को ईमेल व मैसेज भेजे थे, जिनमें उन्होंने अपने मन की बातें लिखी थीं। एक संदेश में उन्होंने कार की चाबी पहिए के नीचे रखने की बात भी बताई थी। अब पुलिस इन सभी डिजिटल संदेशों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सके।

पत्नी से विवाद या काम का दबाव?
प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फोन, मेल और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र