Oppo K14x 5G आज होगा भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ दो कलर में देगा एंट्री
स्मार्टफोन बाजार में आज Oppo अपनी K-सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। Oppo K14x 5G को आज मंगलवार को भारत में पेश किया जाएगा। यह Oppo K14 सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में उतारने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जहां इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन, बैटरी और कुछ प्रमुख फीचर्स की पुष्टि हो चुकी है।
आज दोपहर होगा Oppo K14x 5G का लॉन्च
Oppo K14x 5G को भारतीय समयानुसार आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि यह लॉन्च किसी बड़े इवेंट के जरिए होगा या फिर सॉफ्ट लॉन्च के रूप में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि सॉफ्ट लॉन्च की स्थिति में कंपनी अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए जानकारी साझा कर सकती है।
कीमत और उपलब्धता को लेकर क्या है संकेत
Oppo ने फिलहाल K14x 5G की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन भारत में करीब 15,000 रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है। तुलना करें तो Oppo K13x 5G को जून 2025 में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया था। कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि Oppo K14x 5G की बिक्री Flipkart और Oppo India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी। यह फोन प्रिज्म वायलेट और आइस ब्लू दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
डिजाइन और कैमरा सेटअप की झलक
डिजाइन की बात करें तो Oppo K14x 5G में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। फोन का लुक सिंपल और प्रीमियम रखा गया है, जो यूथ और मिड-रेंज यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
बैटरी और चार्जिंग में दम
Oppo K14x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।
डिस्प्ले, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Oppo K14x 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 1125 निट्स तक होने की जानकारी दी गई है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 के साथ लॉन्च होगा।
कैमरा फीचर्स पर फोकस
फोटोग्राफी के लिए Oppo K14x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा मुख्य आकर्षण होगा। कंपनी ने कैमरा से जुड़े बाकी डिटेल्स फिलहाल साझा नहीं किए हैं, लेकिन AI फीचर्स के साथ बेहतर इमेज क्वालिटी का दावा किया जा रहा है।
