iPhone जैसे लुक वाला धाकड़ फोन आने को तैयार, Infinix Note 60 Pro का ऑफिशियल टीजर आया सामने

infinix-note-60-pro-infinix-1770690592

स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। Infinix ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है, जिसने लॉन्च से पहले ही चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस फोन का डिजाइन iPhone से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है, जिसके चलते यह ग्राहकों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है। Infinix Note 60 Pro को कंपनी अपनी Note सीरीज के नए और पावरफुल मॉडल के तौर पर पेश करने की तैयारी में है।

iPhone जैसा प्रीमियम लुक बना चर्चा का कारण
Infinix Note 60 Pro को Infinix Note 50 Pro का सक्सेसर माना जा रहा है। कंपनी ने नाइजीरिया में अपने ऑफिशियल फेसबुक हैंडल के जरिए इसके लॉन्च की घोषणा की है, हालांकि लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। टीजर इमेज में फोन को सिल्क ग्रीन, सोलर ऑरेंज और टोरिनो ब्लैक कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। खासतौर पर सोलर ऑरेंज वेरिएंट का डिजाइन iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के कॉस्मिक ऑरेंज वर्जन से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है।

डिजाइन और कलर्स की पहली झलक
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए टीजर में फोन के डिजाइन और फिनिश को प्रीमियम टच दिया गया है। Infinix ने साफ कर दिया है कि Note 60 Pro मेटल बॉडी के साथ आएगा। रियर पैनल पर बड़ा और एज-टू-एज फैला कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है, जो इसे फ्लैगशिप फील देता है।

रियर मैट्रिक्स डिस्प्ले बना खास फीचर
ऑफिशियल तस्वीरों में यह भी सामने आया है कि Infinix Note 60 Pro के कैमरा आइलैंड में एक मिनी-LED स्क्रीन दी गई है, जिसे रियर मैट्रिक्स डिस्प्ले कहा जा रहा है। यह डिजाइन एलिमेंट ASUS ROG Phone 9 Pro और Nothing Phone 3 जैसे स्मार्टफोन्स में देखे गए कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है, जो नोटिफिकेशन और कुछ जरूरी जानकारी दिखाने में काम आ सकता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर फोकस
Infinix Note 60 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 5G चिपसेट से लैस होगा। बेहतर परफॉर्मेंस और हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 3D IceCore VC चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और हैवी यूज के दौरान फोन ठंडा बना रहेगा।

कैमरा और बैटरी में भी दम
फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 60 Pro में 50 मेगापिक्सल का Night Master रियर कैमरा दिया जाएगा। बैटरी की बात करें तो फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि इसमें दी गई बैटरी छह साल की सेल्फ-हीलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगी, जिससे बैटरी की लाइफ लंबे समय तक बनी रहेगी।

Note 60 सीरीज के और मॉडल भी आएंगे
Infinix Note 60 Pro के साथ कंपनी Note 60 और Note 60 Ultra मॉडल्स को भी लॉन्च कर सकती है। Infinix ने CES 2026 के दौरान Note 60 सीरीज की पहली झलक दिखाई थी। यह सीरीज इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि ये Infinix के पहले स्मार्टफोन्स होंगे, जो सैटेलाइट कम्युनिकेशन को सपोर्ट करेंगे। इसके जरिए यूजर्स कमजोर नेटवर्क या नो-नेटवर्क एरिया में भी कॉल और मैसेज भेज सकेंगे। वहीं, Infinix Note 60 Ultra को लेकर यह भी कन्फर्म हो चुका है कि इसे इटली की मशहूर डिजाइन फर्म Pininfarina के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र