Hyundai Exter ऑटोमैटिक खरीदने का प्लान? 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI, पूरी गणना समझिए

hyundai-exter-suv-1773304066979_v

नई दिल्ली। देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में तेजी से बढ़ती मांग के बीच वाहन निर्माता कंपनी Hyundai की Hyundai Exter भी खरीदारों के बीच लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरी है। अगर आप इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितनी ईएमआई चुकानी होगी। आइए पूरी गणना विस्तार से समझते हैं।

Hyundai Exter ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत

कंपनी की ओर से Exter के ऑटोमैटिक वेरिएंट के रूप में S ट्रिम बाजार में उपलब्ध है। निर्माता ने इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.77 लाख रुपये तय की है।

अगर इस एसयूवी को दिल्ली में खरीदा जाता है तो एक्स-शोरूम कीमत के अलावा रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस का खर्च भी देना होता है। जानकारी के अनुसार करीब 54 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन टैक्स और लगभग 41 हजार रुपये इंश्योरेंस पर खर्च होंगे।

इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद दिल्ली में इस एसयूवी की ऑन-रोड कीमत करीब 8.73 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI

आमतौर पर बैंक वाहन की एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर ही लोन उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में अगर खरीदार दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करता है, तो उसे करीब 6.73 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा।

यदि बैंक यह लोन नौ फीसदी वार्षिक ब्याज दर पर सात साल की अवधि के लिए देता है, तो ग्राहक को हर महीने लगभग 10,833 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी। यह किस्त अगले सात साल तक देनी पड़ेगी।

कुल मिलाकर कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर सात साल के लिए 6.73 लाख रुपये का कार लोन नौ फीसदी ब्याज दर पर लिया जाता है, तो पूरी अवधि में ग्राहक को करीब 2.36 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाने होंगे।

इस तरह एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज को मिलाकर इस ऑटोमैटिक एसयूवी की कुल लागत लगभग 11.09 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

किस कारों से है मुकाबला

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली इस गाड़ी का सीधा मुकाबला बाजार में मौजूद Tata Punch से माना जाता है। इसके अलावा कीमत और सेगमेंट के आधार पर इसे Nissan Magnite, Renault Kiger और Maruti Fronx जैसी एसयूवी से भी कड़ी चुनौती मिलती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र