शादी के 6 महीने बाद Samantha Ruth Prabhu की प्रेग्नेंसी चर्चा में! वायरल वीडियो में बेबी बंप देख मची हलचल
एंटरटेनमेंट डेस्क : साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी शादी के लगभग 6 महीने बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वजह बना एक वायरल वीडियो, जिसमें एक्ट्रेस को कथित तौर पर बेबी बंप के साथ देखा जा रहा है।
वायरल वीडियो से बढ़ीं अटकलें
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु अपनी हालिया फिल्म ‘मा इंती बंगारम’ की सफलता का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह केक काटती हुई दिखाई देती हैं और उनके साथ फिल्ममेकर राज निदिमोरू भी मौजूद हैं।
वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट राउंड-नेक टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं। इसी दौरान कुछ फैंस ने उनके लुक को देखकर प्रेग्नेंसी की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।
प्रेग्नेंसी पर आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि, सामंथा रुथ प्रभु या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में ये सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें ही मानी जा रही हैं।
हाल ही में की थी दूसरी शादी
गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर 2025 को राज निदिमोरू से कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र स्थित लिंग भैरवी मंदिर में गुपचुप शादी की थी। यह शादी निजी समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुई थी।
फिल्म ‘मा इंती बंगारम’ की चर्चा
सामंथा की हालिया रिलीज फिल्म ‘मा इंती बंगारम’ 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने किया है। फिल्म की सफलता को लेकर एक्ट्रेस हाल ही में जश्न मनाते हुए नजर आईं।
