सोने से पहले बिस्तर गीला कर देती हैं ट्विंकल! गेम शो में अक्षय कुमार ने खोला पत्नी का मजेदार सीक्रेट

akshay_kumar_1769057639581_17690

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही नया गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ लेकर आ रहे हैं, जिसके कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। इन्हीं में से एक प्रोमो में अक्षय ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे।

शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, तुषार कपूर, साजिद खान और श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे। एक प्रोमो में अक्षय कुमार शादीशुदा जिंदगी में खुश रहने के टिप्स देते दिखते हैं, लेकिन बातचीत कब मजेदार खुलासे में बदल जाती है, किसी को अंदाजा नहीं होता।

रितेश को अक्षय का शादीशुदा गुरुमंत्र
प्रोमो के दौरान अक्षय कुमार, रितेश और जेनेलिया से पूछते हैं कि वे कितने सालों से साथ हैं। इस पर रितेश जवाब देते हैं कि 10 साल डेटिंग और 14 साल शादी के हो चुके हैं, यानी कुल 24 साल। अक्षय तुरंत चुटकी लेते हुए कहते हैं, “25वें साल वाले को पूछो… सॉरी बोलना सीखो।”
इस पर जेनेलिया हंसते हुए कहती हैं कि रितेश तो “सॉरी देशमुख” हैं। रितेश भी मान लेते हैं कि वह झगड़े के वक्त तुरंत माफी मांग लेते हैं।

जब अक्षय को समझ आता है कि ट्विंकल नाराज हैं
इसके बाद अक्षय अपनी शादीशुदा जिंदगी का मजेदार किस्सा सुनाते हैं। वह कहते हैं कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के नाराज होने का तरीका सबसे अलग है। अक्षय के मुताबिक, उन्हें तब पता चलता है कि ट्विंकल उनसे गुस्सा हैं, जब वह सोने के लिए बिस्तर पर जाते हैं।
अक्षय हंसते हुए कहते हैं, “जैसे ही मैं सोने जाता हूं, मुझे पता चलता है कि मेरे साइड का पूरा बिस्तर गीला है। वह उस पर पानी फेंक देती है।”
यह सुनते ही रितेश देशमुख जोर से हंसते हैं और कहते हैं, “आई लव टीना!”

गेम शो में मस्ती और टांग खिंचाई
शो में रितेश और जेनेलिया पति-पत्नी की जोड़ी बनकर गेम खेलते नजर आते हैं और लगातार पैसे जीतते हैं। वहीं, श्रेयस तलपड़े अकेले खेलते दिखाई देते हैं। इस पर अक्षय मजाक में श्रेयस की टांग खींचते हैं और कहते हैं कि रितेश अपनी बीवी के साथ खेल रहे हैं, इसलिए जीत रहे हैं।

क्या है ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’?
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ दुनियाभर में लोकप्रिय गेम शो है, जिसे अब भारतीय दर्शकों के लिए पेश किया जा रहा है। इस गेम में कंटेस्टेंट्स को एक व्हील घुमाकर पजल सॉल्व करने होते हैं और इसके बदले में वे इनामी रकम जीतते हैं।
शो में इनाम 1 रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का हो सकता है, साथ ही कई गिफ्ट हैम्पर्स भी मिलते हैं। हालांकि गेम में ट्विस्ट भी है—अगर व्हील पर ‘सांप’ आ गया, तो जीती हुई रकम एक झटके में खत्म हो सकती है।
यह शो 27 जनवरी से शुरू होगा और सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र