फिर से धमाका करने को तैयार यश, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया टीजर इस दिन होगा रिलीज, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Yash-Toxic_V_jpg--1280x720-4g

कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ पहले ही इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार हो चुकी है। पहले टीजर के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है और अब मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाने की तैयारी कर ली है। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव फैंस दूसरे टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

20 फरवरी को रिलीज होगा दूसरा टीजर
फिल्म के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर जारी नए पोस्टर के साथ यह ऐलान किया गया है कि ‘टॉक्सिक’ का दूसरा टीजर 20 फरवरी को सुबह 9:35 बजे रिलीज किया जाएगा। इससे पहले 8 जनवरी को यश के जन्मदिन के मौके पर पहला टीजर जारी किया गया था, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल मचा दी थी। कुछ सीन को लेकर विवाद जरूर हुआ, लेकिन इससे फिल्म की चर्चा और तेज हो गई। माना जा रहा है कि दूसरा टीजर फिल्म की कहानी और इसके डार्क टोन को लेकर ज्यादा संकेत देगा और अन्य अहम किरदारों की भी झलक दिखाएगा।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है ‘टॉक्सिक’
फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है, जो अपनी अलग और सशक्त स्टोरीटेलिंग के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा जैसी चर्चित अभिनेत्रियां नजर आएंगी। मल्टी-स्टार कास्ट और इंटेंस नैरेटिव की वजह से फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर बड़ी रिलीज माना जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी इस प्रोजेक्ट से खास उम्मीदें हैं।

19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला
‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। रिलीज डेट नजदीक आते ही मेकर्स की प्रमोशनल रणनीति तेज हो गई है और दूसरा टीजर इसी का अहम हिस्सा माना जा रहा है। अब फैंस की निगाहें 20 फरवरी पर टिकी हैं, जब ‘टॉक्सिक’ की नई झलक सामने आएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Samayik Sahara के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

एक नज़र