YRKKH Spoiler: 8 साल बाद होगा अरमान और अभिरा का आमना-सामना, मोहब्बत बनेगी बड़ी टक्कर

स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर बड़े ट्विस्ट के साथ दर्शकों को बांधे रखने के लिए तैयार है। हाल ही में दिखाए गए आठ साल के लीप के बाद कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। समय के इस लंबे अंतराल में अरमान और अभिरा की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। दोनों अपनी-अपनी दुनिया में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन किस्मत एक बार फिर उन्हें आमने-सामने लाने की तैयारी में है।
लीप के बाद बेटियों पर टिकी कहानी
लीप के बाद कहानी का फोकस अरमान और अभिरा की बेटियों मायरा और मुक्ति पर आ गया है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ती हैं और पहले ही दिन उनकी तकरार साफ नजर आती है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं, जब हॉस्टल में दोनों को एक ही कमरा और एक ही बेड शेयर करना पड़ता है। कमरे में एंट्री करते ही दोनों के बीच तनाव बढ़ जाता है और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा शुरू हो जाता है।
मायरा और मुक्ति के बीच बढ़ती तकरार
मायरा का नाम सुनते ही मुक्ति को कुछ पुरानी यादें सताने लगती हैं, लेकिन वह उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करती है। क्लास के पहले दिन ही दोनों टीचर के सामने भिड़ जाती हैं, जिसके चलते उन्हें फटकार भी लगती है। उधर अरमान ऑफिस में काम के दौरान कृष की गलती पकड़ लेता है और संजय फूफा के सामने उसे डांट देता है, जबकि अभिरा गैराज में अपने काम में जुटी दिखाई देती है।
अरमान और अभिरा का अधूरा आमना-सामना
शो में बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब अरमान चुपके से मायरा से मिलने हॉस्टल पहुंचता है। उसी वक्त अभिरा भी वहां आ जाती है, लेकिन अचानक फ्यूज उड़ जाने की वजह से दोनों की मुलाकात होते-होते रह जाती है। यह अधूरी मुलाकात दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा देती है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले एपिसोड्स में अरमान और अभिरा का आमना-सामना किस तरह होता है। क्या पुरानी मोहब्बत फिर से जिंदा होगी या उनकी कहानी दुश्मनी के नए मोड़ पर पहुंच जाएगी, इसका जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिलेगा।
